- स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रथम जिलास्तरीय अंडर-12 बास्केटबॉल टूर्नामेंट में खेले गए 12 मुकाबले
बरेली। बास्केटबाल एसोसिएशन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रथम जिलास्तरीय अंडर-12 बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 15 बालक और नौ बालिका वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया। रविवार को बालिका-बालक वर्ग की चार-चार टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी।
बालक वर्ग में मानस स्थली-ए ने राधा माधव को 11-18 अंक से हराया। बीबीएल-बी ने डीपीएस को 6-4 से, राधा माधव-बी ने मानस स्थली-बी को 2-0 से, राधा माधव- ए ने बिशप कॉनराड-ए को 9-2 से, आर्मी पब्लिक स्कूल ने हार्टमन को 39-11 से व बिशप कॉनराड-बी ने बीबीएल को 12-2 से हराया । मानस स्थली-ए ने बिशप कॉनराड-ए को 8-2, आर्मी पब्लिक स्कूल ने क्रिथिक्स पब्लिक स्कूल-ए को 14-6 से पराजित किया।
वहीं बालिका वर्ग में राधा माधव-ए ने डीपीएस को 10-2 से परास्त किया। बीबीएल पीलीभीत रोड ने क्रिथिकस पब्लिक स्कूल-बी को 7-5 से, राधा माधव-ए ने बिशप कॉनराड-ए को 6-0 से, राधा माधव- बी ने बीबीएल अलखनाथ रोड को 10-08 से हराया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पदमवीर सिंह व विशिष्ट अतिथि आरएसओ जितेंद्र यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डेविड मेसन, मोहम्मद कमर, संजय सिंह, सुरेश शर्मा, अजय कश्यप, पिंकी देवी, विवेक गंगवार, प्रिया गंगवार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव सोनेंद्र श्रोतिया ने बताया कि बालिका वर्ग में क्रैथिक्स पब्लिक स्कूल, राधा माधव, बिशप कॉनराॅड कैंट, बीबीएल पीलीभीत रोड व बालक वर्ग में बिशप कॉनरॉड, आर्मी पब्लिक स्कूल, क्रैथिक्स पब्लिक स्कूल, मानस स्थली की टीम रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले सुबह आठ बजे खेलेंगी। इस दौरान बास्केटबाल संघ के उपाध्यक्ष चंदा मियां खान, ओपी कोहली, नितेश भारद्वाज, गिरीश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद