क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए इन तारीखों में होगा चयन
अंडर-15 बालक वर्ग में पांच से आठ मार्च तक कानपुर में होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर के चयन 21 को और मंडल स्तर के चयन 28 फरवरी को होंगे। पांच से छह मार्च तक अमेठी में होने वाली कबड्डी, गोरखपुर में बास्केटबॉल, सोनभद्र में तीरंदाजी, वाराणसी में होने वाली एथलेटिक्स, झांसी में होने वाली बॉक्सिंग, सहारनपुर में जूडो, आजमगढ़ में हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर के चयन 24 को और मंडल स्तर के चयन दो मार्च को होंगे।
सात-आठ मार्च तक अमेठी में होने वाली बालिका वर्ग की कबड्डी, गोरखपुर में होने वाली बास्केटबॉल, वाराणसी में होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर के चयन 25 फरवरी और मंडल स्तर के चयन तीन मार्च को होंगे।