फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तिरंगे का अपमान देख चौकी प्रभारी ने टोका तो भड़के कैंट विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को तिरंगे का अपमान होता देखकर चौकी चौराहे के चौकी प्रभारी ने भाजपा कार्यकर्ता को टोका तो यहां मौजूद कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने चौकी प्रभारी को ही आड़े हाथों ले लिया। उन्होंने बुरी तरह फटकार लगाकर मौके से तुरंत चले जाने के लिए कहा। सिटी मजिस्ट्रेट ने चौकी प्रभारी को वहां से भेजकर स्थिति संभाली। घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह तिरंगा यात्रा के साथ कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में कई भाजपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यह लोग बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे थे। सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला यहां ज्ञापन लेने आए थे और कोतवाली पुलिस भीड़ को नियंत्रित कर व्यवस्था बना रही थी। इसी दौरान एक कार्यकर्ता ने हाथ में थामा तिरंगा सिटी मजिस्ट्रेट के कंधे पर रख दिया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक तुरंत बाद ही उसने तिरंगा जमीन पर टिका दिया।
ये देखकर वहां मौजूद चौकी चौराहा चौकी प्रभारी राहुल शर्मा ने आगे बढ़कर कार्यकर्ता को टोक दिया कि ऐसा मत करो। कार्यकर्ता से चौकी प्रभारी का संवाद देखकर कैंट विधायक आगबबूला हो गए। उन्होंने गुस्सा जताते हुए दरोगा को फटकार लगा दी। उन्होंने कहा कि इसे सामने से हटा दीजिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने जैसे तैसे विधायक को समझाया और राहुल शर्मा को वहां से हटा दिया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




-

तिरंगे के अपमान वाली कोई बात नहीं थी। दरोगा हमारे कार्यकर्ता को हड़का रहे थे इसलिए उन्हें मौके से हटने को कहा था। मामले को जानबूझकर तूल दिया जा रहा है। - संजीव अग्रवाल, कैंट विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें