फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ, पहले दौर के मुकाबले हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिवसीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे 28 जिलों के करीब पांच सौ से ज्यादा खिलाड़ी
विज्ञापन

बरेली। श्रीराम मूर्ति कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 11वें श्रीराम मूर्ति मेमोरियल व सेकंड यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ। चार दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में 28 जिलों से आए 500 खिलाड़ी 600 मुकाबले खेलेंगे।

पहले दिन कैडेट गर्ल्स (11 वर्ष से कम) क्वार्टर फाइनल में आगरा की पहल गुप्ता, अनन्या सिंह, प्रिशा मनुजा, अंशिका गुप्ता ने जीत हासिल की। कैडेट बालक (अंडर 11) प्री-क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य कुमार, आर्यवीर बोरा, नितेश कुमार, द्रुवांक, अनघ सुंदरियाल, तत्सल सांडिल्य, मानस पोपटानी, विक्रम दुबे ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

सब-जूनियर बालक (अंडर 15) प्री क्वार्टर फाइनल में आर्यन कुमार, युवान पांडे, आशुतोष गुप्ता, विख्यात कटियाल, लक्ष्य कुमार, सिद्धांत जैन, अनय राज वर्मा, गर्व सिंगला ने जीत हासिल की। वहीं सब-जूनियर बालिका (15 वर्ष से कम) प्री क्वार्टर फाइनल में समृद्धि शर्मा, सौम्या सिंह, पहल गुप्ता, अनोखी केसरी, इशिता रावत, शालिनी देवी, अंकिशा मिश्रा ने जीत दर्ज की।
टूर्नामेंट का उद्घाटन एसआरएमएस के संस्थापक देव मूर्ति, बरेली टेबल टेनिस संघ के सचिव दीपेंद्र कमथान, अंतरराष्ट्रीय रेफरी अमित सिंह, आदि ने फीता काटकर किया। सचिव दीपेंद्र कमथान ने बताया कि चार दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 600 मैच खेले जाएंगे। इसमें प्रदेश के 28 जिलों से आए 500 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। टूर्नामेंट में विजेता खिलाड़ियों के बीच 75 हजार रुपये की नकद धनराशि वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य निर्णायक की भूमिका अंतरराष्ट्रीय ब्लू बैज अंपायर बने अमित सिंह व एनके लाहिरी को टूर्नामेंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई। देव मूर्ति ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों के प्रति बच्चों और अभिभावकों का बढ़ रहा रुझान अच्छा है। इस दौरान डॉ. सोवन मोहंती, सुभाष मेहरा, डाॅ. प्रभाकर गुप्ता, डाॅ. एमएस बुटोला, डाॅ. अनुज कुमार, डॉ. आरती गुप्ता, डाॅ. शैलेंद्र देवा, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें