फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निजी अस्पताल में पीलीभीत की युवती से छेड़खानी, रात में सुरक्षा गार्ड ने की शर्मनाक हरकत

Wed, 18 Feb 2026 10:54 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के एक निजी अस्पताल से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां भर्ती मरीज की तीमारदारी कर रही युवती से सुरक्षा गार्ड ने छेड़खानी की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के स्टेडियम रोड स्थित महाजन अस्पताल में सोमवार रात सुरक्षा गार्ड ने पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र की युवती से छेड़खानी की। युवती अपने एक रिश्तेदार की तीमारदारी के लिए यहां आई हुई थी। उसके शोर मचाने पर सुरक्षा गार्ड भाग गया। युवती की तहरीर पर बारादरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस के लिए बताया कि वह महाजन अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार की देखभाल के लिए आई हुई थी। सोमवार रात वह अस्पताल में आईसीयू के सामने हॉल में परिवार के साथ सो रही थी। रात डेढ़ बजे के बीच उसे महसूस हुआ कि कोई उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा है। आंख खुली तो अस्पताल का सुरक्षा गार्ड अमर उसके बेहद करीब बैठा था। 

यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में शोहदे से परेशान युवती ने छोड़ी नौकरी, फिर अचानक हुई लापता; मां ने लगाया अपहरण का आरोप
 

बदनीयत से दबोचने की कोशिश 
सुरक्षा गार्ड ने उसको बदनीयत से दबोचने की कोशिश की। शोर मचाने पर वह भाग गया और कुछ देर के बाद फिर से आकर गलती के लिए माफी मांगने लगा। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि युवती की तहरीर पर निजी कंपनी के सुरक्षा गार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

महाजन अस्पताल के संचालक डॉ. आरके महाजन ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए अस्पताल में निजी सिक्योरिटी एजेंसी के कर्मचारी तैनात हैं। रिपोर्ट संबंधित कर्मचारी के खिलाफ दर्ज हुई है। प्रकरण से अस्पताल प्रबंधन का कोई लेना-देना नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें