मीरगंज। सफाई कर्मचारी आयोग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की सचिव डाॅ. सुषमा गोडियाल मंगलवार को मीरगंज पहुंचीं। सफाई कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद नगर पंचायत सभागार में सफाई कर्मियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं।
बैठक में अरविंद बाल्मीकि ने रोजगार बढ़ाने, मनोज थपड़ियाल ने सफाईकर्मियों के सुविधाएं मुहैया कराने, कुछ सफाईकर्मियों ने जल्द से जल्द वेतन दिलाने और नियमितीकरण की मांग रखी। सुषमा गोडियाल ने अधिशासी अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी को समस्या का समाधान कराने एवं वेतन दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सफाईकर्मियों की समस्याओं को उनके समक्ष रखेंगी। संवाद