फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर खुफियातंत्र सक्रिय

Wed, 22 Nov 2017 01:56 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के भाजपा के मेयर प्रत्याशी के पक्ष में सभा करने आने के कार्यक्रम से पुलिस प्रशासन की नींद उड़ गई है। खुफिया विभाग भी सुरक्षा की खाका तैयार करने के लिए सक्रिय हो गया है। आयोजन स्थल से लेकर मुख्यमंत्री के ठहरने के स्थान तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने निरीक्षण करके सुरक्षा व्यवस्था जांची। अब बुधवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बैठक करके सुरक्षा का खाका तैयार करेंगे। 
विज्ञापन

दरअसल बदायूं और शाहजहांपुर में मतदान संपन्न कराने के लिए बरेली से पुलिस बल रवाना किया जा चुका है। जो 27 नवंबर की सुबह लौटेगा। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 25 नवंबर को होना है। ऐसे में पुलिस बल की कमी को देखते हुए पुलिस प्रशासन अतिरिक्त व्यवस्थायें करने में जुटा है। अधिकारियों का दावा है कि सीएम के कार्यक्रम में चाक चौबंद व्यवस्था रखी जाएगी। प्रशासन ने जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री के ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव की रिपोर्ट भी भेजी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें