फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक साथ खेल सकेंगे माध्यमिक और बेसिक के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। माध्यमिक और बेसिक विद्यालयों के विद्यार्थी खेल प्रतियोगिताओं में एक साथ प्रतिभाग कर सकेंगे। स्कूल शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। इसके लिए विद्यार्थियों को पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

माध्यमिक और बेसिक के विद्यार्थी खेलकूद प्रतियोगिताओं में अभी तक अलग-अलग प्रतिभाग करते थे। ऐसे में जूनियर बच्चों की प्रतिभाएं निखर नहीं पाती थीं। अब इसमें बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा निदेशक कंचन वर्मा ने समस्त डीआईओएस व बीएस को पत्र जारी कर कहा है कि स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत खेल सुविधाओं का प्रसार और छात्रों का शारीरिक-मानसिक विकास करना है। माध्यमिक और बेसिक स्कूलों में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देना है। इसको लेकर विभाग की ओर से वेब पोर्टल https://sspup.in जारी किया गया है। इसके माध्यम से माध्यमिक एवं बेसिक विद्यालयों का पंजीकरण कराना होगा। इसमें खेल शिक्षक का पंजीकरण, खेल उपकरणों की जानकारी, टीमों के मैनेजमेंट के साथ अन्य विवरण देना होगा। जेडी राकेश कुमार ने बताया कि अब माध्यमिक और बेसिक के बच्चे एक साथ खेल सकेंगे। इसके लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें