बरेली। केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में नौ से 14 जुलाई तक आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बरेली ताइक्वांडो एसोसिएशन के करीब 60 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
एसोसिएशन के सचिव हरीश पाल के अनुसार सब जूनियर वर्ग में रेविका बिष्ट, प्रबल, देव श्रीवास्तव, अरीधामन प्रताप, शौर्य वर्मा, पीहू वर्मा का चयन किया गया है। केडिट कैटेगरी आर्यांश सिंह, खुशी सिंह, विषरुट त्यागी, शिवम पाल, अरचीता सिंह, सक्षम गुप्ता, आराध्या गौतम, जय गुप्ता, अर्पित गंगवार, अभीराज, मोहित कुमार। जूनियर कैटेगरी मोहम्मद अफान, आनंदी माथुर, खुशी मौर्य, वरनीका शुक्ला, रोहन पांडेय शामिल है। सीनियर कैटेगरी में मानसी वर्मा, बसंत, रीशिका गौतम, जया पटेल, अभय कुमार, कौशलेंद्र सिंह, स्नेह राज सक्सेना, अभिषेक का चयन किया गया है। फ्रेशर कैटेगरी प्रनिका, अनिका, खुशी, दिशा, अनिका, पलक, श्रेयांशी, तान्या, अंशिका, गुरांस, आदित्य, अनुज है इस दौरान टीम कोच वीरेंद्र सिंह थापा, हरिओम, टीम मैनेजर प्रांजल, बसंत, अतुल पांडेय व ऑलओवर इंचार्ज अंकित सिंह मौजूद रहेंगे। संवाद