फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश का दूसरा चरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर समेत संबद्ध कॉलेजों में 24 सितंबर को परास्नातक प्रवेश प्रक्रिया थम गई थी। प्रवेश तिथि न बढ़ने से बड़ी तादाद में सीटें रिक्त होने की आशंका थी। इस पर सोमवार को विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश का कार्यक्रम 30 सितंबर तक आगे बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन

कुलसचिव अजय कृष्ण की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार एमए, एमएससी, एमकॉम, बीलिब, एमलिब, बीपीएड, पीजी डिप्लोमा आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। 400 रुपये शुल्क के साथ पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। महाविद्यालयों में ऑनलाइन मेरिट तैयार कर प्रदर्शित करने और नियमानुसार प्रवेश संपन्न कराने की अंतिम तिथि पांच अक्तूबर है। कॉलेजों की ओर से आवेदन की त्रुटियां संशोधित करने की अंतिम तिथि भी पांच अक्तूबर ही है। उधर, पहले चरण में पंजीकरण करा चुके अभ्यर्थियों के ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 28 सितंबर है।
बता दें कि छात्र संगठनों और कॉलेजों की ओर से विश्वविद्यालय से परास्नातक प्रवेश की तिथि आगे बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी। बरेली कॉलज के सभी पाठ्यक्रमों में अभी करीब 50 फीसदी सीटें खाली हैं। यही स्थिति अन्य कॉलेजों की भी है। हालांकि अब प्रवेश तिथि बढ़ने से वंचित छात्रों को भी प्रवेश का मौका मिल गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार कॉलेजों में फिर से प्रवेश पंजीकरण शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें