बरेली। गोलीकांड के मुख्य आरोपी राजीव राना के दूसरे सिटी स्टार होटल समेत उसके मददगार चांद मियां के होटल सीके वैली को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया है। बीडीए जल्द ही इन दोनों होटलों का भी ध्वस्तीकरण करेगा।
बीडीए की टीम ने बृहस्पतिवार को राजीव राना के मकान व पुराने सिटी स्टार होटल पर बुलडोजर चला दिया था। इसके सामने ही चंद्रशेखर आजाद नगर सोसाइटी में स्थित दूसरा सिटी स्टार होटल और सीएआरआई गेट के सामने मुंशीनगर में स्थित उसके मददगार चांद मियां का सीके वैली होटल भी बीडीए के निशाने पर हैं। शुक्रवार को दोनों होटलों को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। समय से जवाब नहीं मिलने पर इनको भी ध्वस्त किया जा सकता है। संवाद