फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाया दूसरा पिंजड़ा

Fri, 04 Jul 2025 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। खेतान फैक्टरी परिसर में घूम रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने अब दूसरा पिंजड़ा लगाया है। यहां मेमना भी बांध गया है। निगरानी के लिए वन कर्मियों को लगाने के साथ ही टीम ने फैक्टरी के आसपास अकेले न जाने की अपील ग्रामीणों से की है।
विज्ञापन

लंबे समय से बंद पड़ी फैक्टरी के परिसर में पेड़-पौधे उग आए हैं। चौकीदार का कहना है कि यहां काफी समय से तेंदुआ घूम रहा है। उसने कई बार शिकायत भी की मगर वन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बीते दिनों उसने तेंदुए का वीडियो बना लिया। इसे देखने के बाद वन विभाग ने तेंदुए की मौजूदगी स्वीकार की। हालांकि, तमाम कवायदों के बावजूद उसे पकड़ा नहीं जा सका है।
बुधवार को सुड़ियावा में घास काट रही महिलाओं को भी तेंदुआ दिखाई दिया। इसके बाद महिलाएं घास छोड़कर भाग खड़ी हुईं। तेंदुआ पकड़े न जाने को लेकर फैजुल्लापुर के साथ ही गौटिया लाड़पुर, सुड़ियावा के ग्रामीण भी दहशत में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले आठ दिन से तेंदुआ लगातार दिखाई दे रहा है। इसके बाद भी वन विभाग उसे पकड़ नहीं पाया है।
विज्ञापन

चौकीदार ने फैक्टरी छोड़ी
तेंदुआ दिखने के बाद दहशत में आए चौकीदार अजय कुमार ने भी फैक्टरी छोड़ दी है। आसपास के गांवों के लोग भी डर के साए में हैं। डर के चलते ग्रामीणों खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। इससे धान की रोपाई भी प्रभावित हो रही है। फसलों की निगरानी भी नहीं हो पा रही।
छत से कर रहे निगरानी
वन विभाग की ओर से यहां निगरानी के लिए मोहम्मद असरफ व रामसेवक को लगाया गया है। ये लोग फैक्टरी परिसर में बने भवन की छत से निगरानी कर रहे हैं। वन दरोगा माधौसिंह ने बताया कि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें