फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नियमित ट्रेनें फुल, बरेली होकर गुजरने वाली पांच विशेष गाड़ियों में 30 अक्तूबर तक सीटें खाली

Mon, 19 Oct 2026 10:46 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही नियमित ट्रेनों में नवंबर अंत तक कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल है। वहीं, बरेली से होकर गुजरने वाली कई विशेष गाड़ियों में सीटें खाली हैं। इनमें तेजी से बुकिंग हो रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। नियमित ट्रेनों में नवंबर के अंत तक कन्फर्म टिकट मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अब विशेष ट्रेनों में भी बुकिंग तेज हो गई है। त्योहार के इस सीजन में रेलवे बरेली होकर अप-डाउन 48 विशेष ट्रेनें चला रहा है। इनमें भी कई ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 19 से 30 अक्तूबर तक बरेली होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की पांच विशेष ट्रेनों में सीटें खाली हैं। उन्होंने बताया कि 05085 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी में 20 अक्तूबर को एसी द्वितीय श्रेणी में 77, तृतीय में 294, इकॉनमी श्रेणी में 81 और स्लीपर में 10 सीटें खाली हैं।

27 अक्तूबर को एसी द्वितीय श्रेणी में 100, तृतीय श्रेणी में 345, इकॉनमी श्रेणी में 118 और स्लीपर में 140 सीटें खाली हैं। 05193 छपरा-पठानकोट विशेष गाड़ी में 19 अक्तूबर को एसी द्वितीय श्रेणी में 51, तृतीय श्रेणी में 217, इकोनॉमी श्रेणी में 31 सीटें, 26 अक्तूबर को एसी द्वितीय श्रेणी में 53 और तृतीय में 217 सीटें उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन ट्रेनों में भी खाली हैं सीटें 
  • 05101 गोरखपुर-शकूर बस्ती (दिल्ली) विशेष गाड़ी में 25 अक्तूबर को वातानुकूलित एसी द्वितीय श्रेणी में 69 और तृतीय में 521 सीटें उपलब्ध हैं। 
  • 04830 गोरखपुर-जोधपुर विशेष गाड़ी में 23 अक्तूबर को एसी द्वितीय श्रेणी में 48, तृतीय में 145, स्लीपर में 162 सीटें और 30 अक्तूबर को एसी द्वितीय श्रेणी में 61, तृतीय में 66, स्लीपर श्रेणी में 354 सीटें खाली हैं।
  • 04824 मऊ-जोधपुर विशेष गाड़ी में 27 अक्तूबर को एसी द्वितीय श्रेणी में 31, तृतीय में 126 और स्लीपर श्रेणी में 142 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें