फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च करना पड़ा महंगा, साइबर ठग ने खाते से निकाले पांच लाख रुपये

Mon, 21 Sep 2026 01:42 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में साइबर ठग ने डॉक्टर की ऑनलाइन अपाइंटमेंट के नाम पर ठगी कर ली। ठग ने एक व्यक्ति के खाते से पांच लाख छह हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में साइबर अपराधियों ने डॉक्टरों के यहां ऑनलाइन नंबर लगाने वाले लोगों को भी शिकार बनाना शुरू कर दिया है। शहर में ऐसा ही मामला सामने आया है। इफ्को कॉलोनी निवासी सर्वेश से पांच लाख छह हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


करगैना इटऊआ रोड, इफ्को कॉलोनी निवासी सर्वेश शर्मा ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। 24 अगस्त को उनके परिवार में बच्चे को दिक्कत हुई। उन्होंने अयूब खां चौराहे पर क्लीनिक चलाने वाले नाक कान गला रोग के डॉक्टर के यहां अपाइंटमेंट के लिए गूगल पर नंबर सर्च किया। उन्हें एक मोबाइल नंबर मिला। 

विज्ञापन

एपीके फाइल भेजकर की ठगी 
सर्वेश ने उस नंबर पर कॉल किया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने कहा कि मरीज का नंबर लगाने का तरीका अब बदल गया है। उसने उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक एपीके फाइल भेजी। उसे डाउनलोड करके अपाइंटमेंट करने को कहा गया। सर्वेश ने ऐसा किया, लेकिन अपाइंटमेंट नहीं हो सका। बाद में उन्होंने डॉक्टर के यहां सीधे जाकर ही दवा ले ली। 

उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को जब सर्वेश बैंक गए तो पता लगा कि उनके बैंक खाते से लगभग पांच लाख छह हजार रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति ने निकाल लिए हैं। साइबर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सिद्धार्थ सिंह तोमर को इस मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें