फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आठ ब्लॉकों में वृहद गो संरक्षण बनाने के लिए शुरू हुई जमीन की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक गोशाला के लिए चाहिए एक हेक्टेयर जमीन, 1.60 करोड़ से होगा निर्माण
विज्ञापन


बरेली। जिले के आठ ब्लॉकों में कम से कम एक गो संरक्षण केंद्र बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जमीन की तलाश की जा रही है। इस संबंध में डीएम ने सदर, बहेड़ी और मीरगंज तहसील के एसडीएम को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
प्रत्येक वृहद गो संरक्षण केंद्र के निर्माण पर एक करोड़ 60 लाख 12 हजार रुपये की लागत आएगी। यहां 300 से 400 पशुओं को रखा जा सकेगा। इन गोशालाओं के निर्माण के लिए एक हेक्टेयर जमीन की जरूरत बताई गई है।
विज्ञापन

सदर, बहेड़ी और मीरगंज तहसीलों में निराश्रित गोवंशों की अधिकता होने के कारण वृहद गो संरक्षण केंद्र का निर्माण जिला प्रशासन जरूरी मान रहा है। डीएम अविनाश सिंह ने एसडीएम से कहा है कि राजस्व कर्मियों के साथ समीक्षा कर ब्लॉकों में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के लिए भूमि का चिह्नांकन कर लें।
ब्लॉक भोजीपुरा, क्यारा, बिथरी चैनपुर, शेरगढ़, दमखोदा, बहेड़ी, फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज ब्लॉक में निर्माण कराया जाएगा। इसका प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएं। संवाद
विज्ञापन

हरे चारे के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर टीमें गठित

डीएम ने गोशालाओं में संरक्षित पशुओं के हरे चारे के इंतजाम के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर टीमें गठित कर दी हैं। तीन सदस्यीय टीम को गोचर भूमि का चिह्नांकन करने और उस पर गोवंशों के लिए हरा चारा उगाने की जिम्मेदारी दी गई है। इस टीम में प्रधान, पंचायत सचिव और लेखपाल को शामिल किया गया है। इस संबंध में डीएम ने सभी एसडीएम-बीडीओ को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें