फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बकाया वसूली में 10 प्रतिष्ठानों पर सीलिंग व कुर्की की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम के कर विभाग ने सोमवार को 15 लाख से अधिक के बकायेदारों के 10 प्रतिष्ठानों पर सीलिंग और कुर्की की कार्रवाई की। इस दौरान प्रतिष्ठानों के मालिक और कार्रवाई करने पहुंची टीम के बीच कहासुनी भी हुई। वहीं टीम ने हिदायत देते हुए कहा कि 31 मार्च से पहले कर जमा करने पर उन्हें दी जा सकेगी।
विज्ञापन

सोमवार को कर विभाग के जोन चार के अधिकारियों के साथ प्रवर्तन दल की टीम के साथ कार्रवाई की है। इसमें टीवरी मोहल्ले में 1.44 लाख के बकायेदार सचिन अग्रवाल, 1.19 लाख के बकायेदार गोयल मेटल, 1.16 लाख के बकायेदार अब्दुल हमीद, 1.69 लाख के बकायेदार माॅडल टायर स्टीयरिंग, 1.15 लाख मुजम्मिल हुसैन, 1.13 लाख के बकायेदार अग्रवाल ऑयल सेंटर, 1.74 लाख के बकायेदार एनटीएच स्टीन वर्कशॉप व 1.92 लाख के बकायेदार विशाल के प्रतिष्ठानाें पर कुर्की और सीलिंग की कार्रवाई की है। इसके अलावा ही 2.9 लाख के बकायेदार शिव कुमार जयसवाल और 2.17 के बकायेदार राजीव कुमार अग्रवाल के प्रतिष्ठानों को भी सील किया गया। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई फिलहाल निजी प्रतिष्ठानों पर चल रही है और सरकारी विभागों पर बकाये के 35 करोड़ हैं। जिनकाें लगातार नोटिस भेजने की भी कवायद की जा रही है। वहीं इन विभागों की सूची भी जारी की गई है।

- सरकारी विभागों पर 35 करोड़ रुपये का है बकाया
कर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बिजली निगम पर 18 करोड़, पुलिस विभाग पर 3.95 करोड़, पीडब्ल्यूडी पर 1.50 करोड़, मंडी परिषद पर एक करोड़, जिला उद्योग कार्यालय पर 60 लाख, मुख्य वन संरक्षण कार्यालय पर 50 लाख बीडीए पर 15 लाख, पशुपालक पर 11 लाख और रोडवेज पर 10 लाख रुपये बकाया है। संवाद
विज्ञापन




10 बकायेदारों पर कुर्की और सिलिंग की कार्रवाई की गई है। सरकारी विभागों के बकायेदारों काे लगातार नोटिस भेजे जा रहे हैं। अब रकम जमा नहीं हुई तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। - प्रदीप कुमार मिश्रा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें