बरेली। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद के निर्देश पर बृहस्पतिवार को कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना की अगुवाई में कर बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। कर बकाया 47 व्यापारिक भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।
ललतेश सक्सेना ने बताया कि खुर्रम गौटिया में 35 दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। इसके अलावा गली नवाबान और सुभाषनगर में सीलिंग की कार्रवाई की गई। कुछ भवन स्वामियों ने कर जमा कर दिया तो उनके यहां सील खोल दी गई। खुर्रम गौटिया में एक भवन पर करीब तीन लाख का कर बकाया था। उसके लिए बाहरी जनपद से सिफारिश में फोन आए लेकिन तब तक सीलिंग की कार्रवाई हो चुकी थी। ब्यूरो