नवाबगंज फोटो 3 हरहपुर मटकली गांव में अवैध कब्जा हटवाती एसडीएम नवाबगंज
नवाबगंज। देवस्थान तक जाने वाले मार्ग पर गांव के लोगो ने अवैध कब्जा कर लिया था। इससे ग्रामीणों को देवस्थान तक पहुंचने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इस मामले में ग्रामीणों ने शिकायत की थी। शुक्रवार को एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर राजस्व टीम से पैमाइश कराने के बाद स्थल को कब्जा मुक्त करा दिया है।
थाना क्षेत्र हाफिजगंज के हर हरपुर मटकली गांव में देवस्थान बने हैं। जिस पर क्षेत्र के लोग पूजा-अर्चना करते हैं, लेकिन देवस्थान तक जाने वाले मार्ग पर लोगों ने अवैध कब्जा कर संकरा कर दिया था। इससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इस मामले मेें ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस और एसडीएम मलिक्का नैन को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।
शुक्रवार को एसडीएम ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा को मुक्त कराकर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इस मौके पर लेखपाल राजेश कुमार, धीरज कुमार, योगेश कुमार दितीय, पूनम आदि मौजूद रहीं। संवाद