बिशारतगंज में निमार्णाधाीन पशुशाला का निरीक्षण करते एसडीएम आंवला
बिशारतगंज। एसडीएम आंवला नहने राम ने बृहस्पतिवार को कस्बे में निर्माणाधीन पशुशाला का औचक निरीक्षण कर सात दिन में कार्य पूरा कराने के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए हैं।
बुधवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित तहसील स्तरीय अधिकारियों की बैठक में मझगवां के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश चंद्र शर्मा ने बिशारतगंज कस्बे में बड़ी तादाद में सड़क पर छुट्टा पशुओं के घूमने की शिकायत मिलने एवं पशुओं के बीमार होने की बात रखी थी। बताया गया था कि कस्बे में, जो पशुशाला बनाई जा रही है, उसका कुछ काम शेष बचा हुआ है। बृहस्पतिवार को एसडीएम पशुशाला देखने आ पहुंचे। निरीक्षण के बाद उन्होंने शेष कार्य सप्ताह भर में पूर्ण कराने के निर्देश अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार को दिए है। इस मौके पर चेयरमैन मो. ताज लाल मियां, सभासद बबलू मौर्य, रमेश यादव, मुनेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद