बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक शोहदे ने लड़की के आपत्तिजनक फोटो उसके भाई के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दिए। शोहदा आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देने लगा। सीबीगंज थाने में लड़की के भाई ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सीबीगंज क्षेत्र में रहने वाले शख्स ने पुलिस को बताया कि उनके भाई के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से उनकी बहन के आपत्तिजनक फोटो भेजे गए। उन लोगों ने बात की तो फोटो भेजने वाला युवक इन्हें इंटरनेट के जरिये सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। जानकारी करने पर पता चला कि फोटो भेजने वाला युवक सीबीगंज की एक कॉलोनी का निवासी रोहित राणा है।
लड़की के परिजनों ने आरोपी रोहित के घर जाकर शिकायत की तो रोहित ने उनके भाई पर ही हमला कर दिया। परेशान होकर वह सीबीगंज थाने पहुंचे। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।