फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शोहदे की शर्मनाक करतूत, लड़की के आपत्तिजनक फोटो भाई को भेजे, वायरल करने की धमकी

Fri, 24 Jan 2025 05:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक शोहदे ने शर्मनाक करतूत की। उसने लड़की के फोटो कहीं से हासिल कर लिए। इसके बाद फोटो को आपत्तिजनक बनाकर लड़की के भाई को भेज दिए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक शोहदे ने लड़की के आपत्तिजनक फोटो उसके भाई के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दिए। शोहदा आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देने लगा। सीबीगंज थाने में लड़की के भाई ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सीबीगंज क्षेत्र में रहने वाले शख्स ने पुलिस को बताया कि उनके भाई के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से उनकी बहन के आपत्तिजनक फोटो भेजे गए। उन लोगों ने बात की तो फोटो भेजने वाला युवक इन्हें इंटरनेट के जरिये सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। जानकारी करने पर पता चला कि फोटो भेजने वाला युवक सीबीगंज की एक कॉलोनी का निवासी रोहित राणा है। 

ये भी पढ़ें- Pilibhit News: गले की नस काटी... गुप्तांग कुचला, मुजम्मिल को तड़पा-तड़पाकर मारा; आरोपी ने कबूली वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की के परिजनों ने आरोपी रोहित के घर जाकर शिकायत की तो रोहित ने उनके भाई पर ही हमला कर दिया। परेशान होकर वह सीबीगंज थाने पहुंचे। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें