फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुकान से पालतू कुत्ता चुरा ले गए स्कूटी सवार, दुकानदार ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 28 Jan 2023 05:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक पालतू कुत्ता चोरी का मामला सामने आया है। ग्राहक बनकर दुकान पर आया युवक पालतू कुत्ते को स्कूटी से बांधकर घसीट ले गया। लोगों ने स्कूटी रोककर कुत्ते को छुड़ा तो दो युवक उपचार के बहाने कुत्ता लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
कैंट थाना , बरेली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक दुकानदार का लेब्राडोर नस्ल का पालतू कुत्ता चोरी हो गया। इस मामल में एक नामजद व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दुकानदार के मुताबिक आरोपी युवक उनकी कैंटीन पर आया था और कुत्ते के गले में बंधी रस्सी को स्कूटी से बांध लिया। इसके बाद घसीट ले गया। 

विज्ञापन


लाल फाटक बालाजी धाम निवासी कैलाशनाथ ने बताया कि उन्होंने अपना लेब्राडोर नस्ल का कुत्ता अपनी कैंटीन के सामने बांध रखा था। कैंटीन पर चनेहटा निवासी विमल आया और मैगी बनाने को कहा। कैलाश मैगी बनाने लगे तो विमल कुत्ते को अपनी स्कूटी में बांधकर घसीटते हुए ले गया। 

बीआई बाजार में लोगों ने विमल के चंगुल से कुत्ते को छुड़ाया। तभी मौके पर पहुंचे दो लोग कुत्ते का इलाज कराने के बहाने उसे स्कूटी पर लेकर भाग गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। कैलाश ने पुलिस को फुटेज सौंपकर कार्रवाई की मांग की। विमल पटेल और अज्ञात युवकों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें