फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बारिश के कारण कक्षा आठ तक के स्कूलों में छुट्टी, इस जिले में आदेश जारी

Sun, 06 Sep 2026 07:39 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश होने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. विनीता की ओर से रविवार शाम छुट्टी का आदेश जारी किया गया। बीएसए ने इस संबंध में जिले के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

बीएसए की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश जनपद के समस्त बोर्डों के स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएससी से संबद्ध विद्यालयों के साथ-साथ परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, शासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी स्कूल शामिल हैं।

मौसम के मिजाज और बारिश के कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं को देखते हुए छोटे बच्चों के आवागमन में सुरक्षा के दृष्टिगत यह कदम उठाया गया है। प्रशासन ने सभी स्कूल संचालकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने की हिदायत दी है। 
 

शहर की सड़कों पर हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
छह घंटे में हुई 134.3 एमएम बरसात, जनजीवन अस्त-व्यस्त
मौसम विभाग की ओर से जारी यलो अलर्ट के बीच रविवार को दोपहर दो बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने शहर का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। शाम चार बजे तक तेज बरसात होने से बाद भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा, रात आठ बजे तक करीब 134.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

मौसम विभाग के अनुसार, इस मानसून सीजन में एक दिन में हुई यह अब तक की सबसे अधिक बारिश है। लगातार हुई इस मूसलाधार बरसात के कारण शहर के कई निचले इलाकों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सोमवार को भी बारिश के आसार 
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में बने लो प्रेशर एरिया के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के मौसम में यह अचानक बदलाव आया है। आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक जिले के आसपास विभिन्न हिस्सों में अभी और तेज बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन

हालांकि, आने वाले दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। बारिश के बीच रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें