फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्कूल गई छात्रा लापता, परिजनों ने अपहरण का लगाया आरोप

Thu, 15 Feb 2024 04:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। भुता थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में कक्षा 10 की छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया है। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य का कहना है कि मोबाइल फोन पर कॉल करके एक व्यक्ति ने खुद को छात्रा का चाचा बताकर छुट्टी देने के लिए कहा। इसके बाद छात्रा को छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन

छात्रा की मां ने बताया कि मंगलवार को बेटी स्कूल गई थी। छुट्टी होने के समय जब उसका भाई लेने गया तो वह नहीं मिली। जानकारी करने पर बताया गया कि प्रधानाचार्य के मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति की कॉल आई थी। उसने खुद को छात्रा का चाचा बताया। कहा कि उसकी चाची बुला रही हैं। इसके बाद छात्रा को छुट्टी दे दी गई। वह घर नहीं पहुंची इसकी जानकारी नहीं है।
घर लौटकर छात्रा के भाई ने परिजनों को जानकारी दी। जिस नंबर से प्रधानाचार्य के मोबाइल फोन पर कॉल आई थी उस पर जब दोबारा से कॉल की गई तो नंबर स्विच ऑफ आया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता न चलने पर परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पर बेटे का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें