फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल

Thu, 15 Feb 2024 04:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। बरेली के चक महमूद निवासी राजेश वर्मा (40) की कस्बा स्थित फ्लाईओवर पर हादसे में मौत हो गई। साथ में मौजूद उनका छह वर्षीय बेटा अमन घायल हो गया है। बरेली के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

राजेश वर्मा पड़ोसी की शादी में शामिल होने के लिए बेटे अमन और भतीजे पवन के साथ फतेहगंज पूर्वी आए थे। फ्लाईओवर के नजदीक स्थित बरातघर में कार्यक्रम चल रहा था। खाना खाने के बाद वह बरेली लौटने के लिए फ्लाईओवर पर खड़े होकर रोडवेज बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान शाहजहांपुर की ओर से आ रही कार ने राजेश और अमन को चपेट में ले लिया।
कार के पहियों में फंसकर राजेश करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 12 वर्षीय भतीजे पवन की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने राजेश के शव को सड़क से हटाया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल अमन को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर है। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


शव के ऊपर से गुजर गए कई वाहन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद पवन बिलखने लगा। इसके बाद भी किसी ने रुकने की जहमत नहीं उठाई। नजदीक स्थित बरातघर से भी लोग नहीं आए। इसी बीच तेज रफ्तार कई और वाहन भी राजेश के शव के ऊपर से गुजर गए। बाद में शव को सड़क से हटाया जा सका।
पुलिस की घेराबंदी देख भागा चालक
थाना प्रभारी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि हादसे की सूचना पर उन्होंने कार चालक को पकड़ने के लिए पीछा किया था। कार रुकवाने के लिए फरीदपुर टोल प्लाजा पर भी सूचना दी गई। टोल प्लाजा पर जब कार रुकवाने की कोशिश की गई तो चालक कार को फरीदपुर की ओर मोड़कर भाग खड़ा हुआ। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कार की तस्वीर आ गई है। नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें