फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: शिक्षक की शर्मनाक करतूत, कक्षा तीन की छात्राओं से की छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज, सेवाएं भी समाप्त

Fri, 13 Nov 2026 10:21 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)

सार

बहेड़ी के एक नामचीन स्कूल में कक्षा तीन की छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि शिक्षक करीब एक महीने से उनके साथ गलत हरकत कर रहा था और शिकायत करने पर फेल करने की धमकी देता था।
विज्ञापन
आरोपी शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी कस्बे के नामचीन स्कूल के एक शिक्षक पर कक्षा तीन की छात्राओं से छेड़खानी का गंभीर आरोप लगा है। अभिभावकों की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन ने सीसी फुटेज चेक करने के बाद शिक्षक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


एक अभिभावक ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी बेटी कक्षा तीन की छात्रा है। शिक्षक आयुष शर्मा ने बृहस्पतिवार को छात्राओं को कंप्यूटर लैब में ले जाकर उनके साथ गलत हरकत की। छात्राओं ने खुद जाकर प्रधानाचार्य को बताया कि शिक्षक ने शिकायत करने पर फेल करने की धमकी दी थी। 

छात्राओं का कहना है कि शिक्षक एक माह से इस तरह की हरकत कर रहा था। अभिभावकों ने बताया कि उन्होंने दीपावली से पहले इसकी शिकायत क्लास टीचर से की थी, लेकिन उन्होंने प्रधानाचार्य से बात न हो पाने की बात कहकर मामला टाल दिया था।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

अभिभावक पहुंचे स्कूल तो सजग हुआ प्रबंधन
बृहस्पतिवार दोपहर अभिभावक एकत्र होकर स्कूल पहुंचे और प्रधानाचार्य से शिकायत की। प्रधानाचार्य ने स्कूल के सीसी कैमरे चेक किए। इसके बाद प्रबंधन ने शिक्षक आयुष शर्मा को तत्काल सेवा से हटा दिया। पुलिस ने भी स्कूल पहुंचकर कैमरे चेक किए और शिक्षक से पूछताछ की।

पूर्व तैनाती वाले स्कूल में भी की थी हरकत
शिक्षक पर उसकी पूर्व तैनाती वाले स्कूल में भी इसी तरह की हरकत करने के आरोप लग चुके हैं। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक तौर पर आरोप सही मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस सीसी फुटेज आदि से भी जांच करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें