फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पांच साल से शिक्षक विहीन चल रहा विद्यालय, पढ़ाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। रामनगर ब्लाॅक क्षेत्र के गांव आराजी में स्थित सरकारी जूनियर हाईस्कूल में गत पांच सालों से किसी अध्यापक की नियुक्ति नहीं हुई है। इससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक इस स्कूल में एक शिक्षिका पढ़ाती थी। उनका 2020 में स्थानांतरण हो गया था, तब से स्कूल में विभाग के अधिकारियों ने किसी अध्यापक की नियुक्ति नहीं की है, बल्कि बराबर के गांव ब्योंधन बुजुर्ग के स्कूल के अध्यापक पूर्ण प्रकाश शर्मा को अतिरिक्त चार्ज सौंपकर इतिश्री कर ली है। पांच वर्षों से ग्रामीण यहां शिक्षक की नियुक्ति कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक यहां किसी को नियुक्त नहीं किया गया है। इससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। नतीजतन, विद्यालय में बच्चों की संख्या भी घटती जा रही है। अब यहां मात्र 41 विद्यार्थी ही रह गए है।
इधर, बीईओ राजेश कुमार ने बताया कि अन्य पड़ोसी गांव के अध्यापक को विद्यालय का अतिरिक्त चार्ज दे दिया गया है। उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है। अध्यापक आएंगे तभी स्थायी नियुक्ति होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें