फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर ने छठवीं के छात्र को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कक्षा छह के छात्र की टीचर ने बेहरमी से पिटाई की। छात्र के चेहरे और आंख पर चोट आई। डरे सहमे छात्र ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। परिवार वालों ने इस मामले की शिकायत सीओ सिटी से की है। सीओ ने दोनों पक्षों को बुधवार को अपने आफिस में बुलाया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गढ़ैया निवासी व्यवसायी अनिल पाटिल का पुत्र ऋतु राज पाटिल जीपीएम कॉलेज में कक्षा छह में पढ़ता है। आरोप है कि टीचर नीलम ने उसकी बेहरमी से पिटाई की। जिससे छात्र के चेहरे पर अंदरूनी चोटों के अलावा आंख के पास भी चोट आई। डरे सहमे छात्र ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। उसके चेहरे और आंख के पास चोट देख परिवार वाले भी परेशान हो उठे। छात्र ने बताया कि टीचर ने पिटाई करने के बाद धमकी दी कि अगर उसने घर पहुंचकर शिकायत की तो इसी तरह उसकी हर रोज पिटाई की जाएगी। छात्र की ये बात सुनकर परिवार वाले शिकायत करने के लिए सीओ सिटी मुकुल द्विवेदी से मिले। सीओ ने कहा कि दोनों पक्षों को मंगलवार को बातचीत के लिए आफिस बुलाया गया है। उधर, कॉलेज की प्रिंसिपल मधु मिश्रा का कहना है कि वह छुट्टी पर थीं। उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। बुधवार को कॉलेज पहुंचकर पूछताछ करेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें