फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की मौत का मामला: सीसीटीवी फुटेज में दिखे तीन युवक, परिजन बोले- ट्रेन के आगे फेंककर मारी गई बेटी

Tue, 21 May 2024 02:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर शहर में सोमवार को स्कूल जाने के लिए निकली 11वीं की छात्रा का शव रेल पटरी किनारे पड़ा मिला था। घटना से पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तीन युवक छात्रा के आगे चलते दिखाई दे रहे हैं। इस फुटेज से पूरे घटनाक्रम में नया मोड़ आ गया है। 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखे आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर शहर के सटे शांतिनगर में रेलवे लाइन के किनारे पड़े मिले छात्रा के शव मामले में नया मोड़ आया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में छात्रा के साथ तीन युवक जाते दिख रहे हैं। परिजनों ने इनमें से दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। साथ ही आरोप लगाया कि इन्हीं युवकों ने छात्रा को ट्रेन के आगे फेंककर मार डाला। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में कई जगह लगीं चोटों से मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


फत्तेपुर सैधरी निवासी राजेश अवस्थी की 14 वर्षीय पुत्री काव्या अवस्थी ग्रीन फील्ड एकेडमी में कक्षा 11 में पढ़ती थी। छात्रा घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन पहुंची नहीं। स्कूल प्रबंधन का कहना था कि इस समय 11वीं के छात्र-छात्राओं की छुट्टी चल रही है। सोमवार दोपहर बाद काव्या का शव रेलवे ट्रैक से महज 20 से 30 मीटर की दूरी पर मिला।

विज्ञापन


फुटेज के बाद बदली जांच 
जांच के दौरान मंगलवार को पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लगीं। फुटेज को देखने के बाद पुलिस की जांच बदल गई। वीडियो में छात्रा के साथ तीन युवक दिखाई दे रहे हैं। फुटेज घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर पहले का बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में कुछ अहम बातें सामने आई हैं। यह भी कहा जा रहा कि युवकों की छात्रा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।

विज्ञापन

वीडियों में दिख रहे तीनों युवकों की तलाश पुलिस कर रही थी। पुलिस उन्हें पकड़ पाती, इससे पहले ही मंगलवार को परिजनों ने दो को धर दबोचा और पुलिस को सौंप दिया। दोनों से कोतवाली पुलिस ने पूछताछ करते हुए तीसरे साथी की तलाश शुरू कर दी है। तीसरे आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि इन्हीं युवकों ने छात्रा को ट्रेन के आगे धक्का दिया है।

रिपोर्ट में सिर, गर्दन और हाथ में चोट का जिक्र
परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराने और वीडियोग्राफी की मांग की थी। मंगलवार की सुबह छात्रा के शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। सूत्रों के अनुसार छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर, गर्दन और हाथ में चोट की बात आई है। चिकित्सकों ने स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी है।

कोतवाली सदर के  प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक नजर आए हैं। दो से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें