फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रार्थना में शिक्षक का मजाक उड़ाने के बाद स्कूल में जमकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाष नगर इलाके के एक विद्यालय में सुबह की प्रार्थना के दौरान मारपीट हो गई। पहले छात्र और फिर शिक्षक की पिटाई हुई। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

महिला ने थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को तहरीर देकर बताया कि उनके दो बेटे बदायूं रोड स्थित एक विद्यालय में पढ़ते हैं। बड़ा बेटा कक्षा नौ का छात्र है। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह प्रार्थना के दौरान एक शिक्षक ने किसी बात को लेकर उसे डंडों से पीट दिया। बेटे के पेट में घूंसे मारे, जिससे वह दर्द से कराहने लगा। उसने घर आकर उन्हें बताया तो वह स्कूल गईं। वहां बेटे की गलती के बारे में स्कूल प्रबंधन से पूछा तो मौजूद लोगों ने उनसे भी मारपीट की। महिला ने शिक्षक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दूसरी तहरीर शिक्षक की ओर से बच्चे की मां और परिजनों के खिलाफ दी गई है। आरोप लगाया कि प्रार्थना के दौरान छात्र उनकी नकल बना रहा था। उसे डांटा तो वह अपनी मां को बुला लिया। फिर इन लोगों ने स्कूल में ही उनसे मारपीट की। इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें