बरेली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र के जसौली स्कूल में विशेष काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इस प्रक्रिया के तहत ऐसे शिक्षक और शिक्षिकाओं का समायोजन किया जाना है जिन्होंने पूर्व में अपनी आपत्तियां प्रस्तुत नहीं की थीं।
इन शिक्षकों को उसी विकास क्षेत्र के शिक्षक विहीन और एकल विद्यालयों में समायोजित किया जा रहा है। बीएसए डॉ. विनीता के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों के 121 सहायक अध्यापकों और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 11 सहायक अध्यापकों के लिए काउंसलिंग आयोजित की गई थी।
इसमें से प्राथमिक विद्यालय के 118 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के नौ सहायक अध्यापक उपस्थित हुए। उन्होंने अपनी पसंद के विद्यालयों का चयन किया।
वहीं, प्राथमिक विद्यालय के तीन और उच्च प्राथमिक विद्यालय के दो सहायक अध्यापक काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे। इन्हें अब जनपदीय समिति की ओर से रोस्टर प्रणाली के आधार पर विद्यालय आवंटित किया जाएगा।