फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति की महिला को प्रसाद चढ़ाने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने दो युवकों पर लगाया आरोप, व्यक्तिगत झगड़ा मानकर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति की एक महिला को प्रसाद चढ़ाने से रोकने का मामला सामने आया है। महिला ने इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि यज्ञ के आयोजकों पर कोई आरोप नहीं है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अनुसूचित जाति की महिला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। उसका कहना है कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव लहुआ में यज्ञ का आयोजन चल रहा था। वह शुक्रवार शाम कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। उसने पहले मंदिर में परिक्रमा की। जैसे ही उसने प्रसाद चढ़ाने की कोशिश की। तभी गांव के दो लोग आ गए। उन्होंने महिला का हाथ पकड़कर खींच लिया और उसे धक्का देकर बाहर कर दिया। उसने जातिसूचक शब्द कहते हुए प्रसाद चढ़ाने से रोक दिया। इस पर महिला ने दोनों लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ बिसौली विनय कुमार सिंह चौहान ने बताया कि मौजूदा वक्त में इस तरह की घटनाएं बिल्कुल नहीं हो रहीं लेकिन महिला ने तहरीर दी है तो इसकी जांच कराई जा रही है। उसके बाद आरोप साबित होने पर ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

महिला ने आयोजक साधु की तारीफ की
वजीरगंज इलाके के गांव में दो लोगो पर यज्ञ में प्रसाद न चढ़ाने देने का आरोप लगाने वाली बुजुर्ग महिला ने आयोजक साधु की तारीफ की। कहा कि जब वह चार परिक्रमा लगा चुकी थी और प्रसाद चढ़ाने लगीं तो युवकों ने उन्हें रोक दिया। पहले वह सहम गईं। बाद में बाबा से पूछा तो उन्होंने कहा कि आराम से प्रसाद चढ़ाओ यहां छुआछूत जैसी कोई बात नहीं है। इसके बाद वह फिर परिक्रमा लगाने लगीं। दोबारा जब प्रसाद चढ़ाया तो युवकों ने उन्हें रोककर धक्का दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें