इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से पढ़ाई के लिए अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्र-छात्राओं को अब निशुल्क पढ़ने का मौका मिलेगा। इग्नू की सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रीना कुमारी ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि इसके लिए एससी-एसटी के आवेदकों को बरेली कॉलेज स्थित इग्नू केंद्र में ऑफलाइन फार्म भरना होगा।
स्थानीय केंद्र के समन्वयक डॉ. कमल सक्सेना ने बताया आगामी शैक्षिक सत्र के लिए छह माह के डिप्लोमा कोर्स के आवेदन 15 जुलाई तक होंगे। इसके अलावा अन्य पाठ्यक्रमों में 30 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। एससी-एसटी छात्र-छात्राओं को छोड़कर बाकी सभी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। फीस भी ऑनलाइन ही जमा की जाएगी।
इसके चलते निशुल्क होने के कारण एससी-एसटी के आवेदन ऑफलाइन लिए जा रहे हैं। एससी-एसटी के छात्र इग्नू केंद्र से फॉर्म की हार्ड कॉपी लेकर उसे ऑफलाइन जमा करेंगे।