फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का दूसरा सोमवार- नाथनगरी में महाकाल का जयघोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सावन के दूसरे सोमवार पर नाथ नगरी में बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारे लगाते कांवड़ियों का सैलाब एक बार फिर उमड़ पड़ा। सुबह से देर शाम तक कांवड़िये और शिव भक्त भगवान भोलेनाथ के दरबार पहुंचे। सुबह से शुरू हुआ पूजन और जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। डीजे की धुन पर जलाभिषेक को जाते कांवड़ियों के जत्थों का जोश देखते ही बन रहा था। महाकाल का जयघोष से राहें गुंजायमान रहीं।
विज्ञापन

मंदिर समितियों और मुख्य पुजारी के मुताबिक रविवार शाम ही कांवड़ियों के तमाम जत्थे मंदिरों तक पहुंच गए थे। सोमवार तड़के से ही भोलेनाथ के जयकारों के साथ जलाभिषेक शुरू हो गया। शहर में कई जगह कांवड़ियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। मंदिर में खुराफातियों पर निगाह रखने के लिए पुलिस फोर्स मंदिर के अंदर और बाहर मौजूद रही। सिविल डिफेंस के तारिक कमाल के मुताबिक सभी मंदिरों पर वार्डन, पोस्ट वार्डन तैनात रहे। अनुमान के मुताबिक दूसरे सोमवार पर शहर के विभिन्न नाथ मंदिरों में 55 हजार कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। वहीं, मंदिरों के बाहर मेले सा नजारा रहा। यहां पहुंचकर बच्चों और बड़ों ने पकवानों का लुत्फ लिया। गुब्बारे व अन्य खिलौने खरीदे। दूसरे सोमवार पर भी मंदिरों में पैकेट के दूध से भक्तों ने दुग्धाभिषेक किया।

सिविल डिफेंस ने संभाली व्यवस्था
शिव भक्तों की सुरक्षा के बाबत तैनात पुलिसकर्मी कई जगह उदासीन दिखे। भक्तों को लाइन लगाना, बारी-बारी से मंदिर में प्रवेश कराना, जरूरत पर मदद आदि की जिम्मेदारी सिविल डिफेंस संभालती दिखी। मंदिर के अंदर और बाहर मौजूद पुलिसकर्मी कहीं कुर्सियां तो कहीं फोन में व्यस्त दिखे। वनखंडीनाथ में तैनात सिविल डिफेंस के तारिक कमाल और अलखनाथ में आईसीओ आंजनेय की टीम ने मंदिर में व्यवस्थाएं संभाल रखीं थीं। चार-चार सदस्यीय टीम शिफ्टों में काम करती दिखी।
विज्ञापन


जलाभिषेक शोभायात्रा निकाली
नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति की ओर से चल रहे रुद्राभिषेक कार्यक्रम के पांचवें चरण में जलाभिषेक शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने सिद्धियोग के शुभ अवसर पर बाबा मढ़ीनाथ में भस्म शृंगार किया। शुुरुआत श्यामगंज स्थित सेठ गिरधारी लाल मंदिर से अनूप अग्रवाल के नेतृत्व में हुई। गणेश स्तुति, हनुमान चालीसा के पाठ के बाद गंगाजली और नंदी ध्वज लेकर शिव भक्त रवाना हुए। यात्रा का महाकाल सेवा समिति, आर्ट ऑफ लिविंग, कांवर सेवा संघ, महिला वाहिनी समिति ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया।

हेल्थ कैंप और बांटे रिफ्लेक्टर
युवा लोधी सभा के बदायूं रोड रामगंगा कैंप में कांवड़ियों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई। अध्यक्ष गौरव राजपूत के मुताबिक रात में पैदल गुजरते डाक कांवड़ दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में कांवड़ियों को रिफ्लेक्टर वितरित कर उन्हें ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया। शिव महाशक्ति सेवा संस्था ने संजय नगर के सामने कांवड़ियों के लिए सेवा कैंप लगाया। इसमें कांवड़ियों को जलपान, फलाहार, भोजन और विश्राम, चिकित्सा आदि सुविधाएं प्रदान की गईं। जानकारी संस्था अध्यक्ष प्रवीण जे भारद्वाज ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें