बरेली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक (पीडी) प्रशांत दुबे का तबादला दिल्ली स्थित मुख्यालय के लिए कर दिया गया है। उनके स्थान पर लखनऊ से सौरभ चौरसिया को बरेली भेजा गया है। वहीं, उप महाप्रबंधक पंकज यादव को प्रोन्नत कर कानपुर में पीडी बनाया गया है। सौरभ चौरसिया ने बताया कि वह सोमवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। रिंग रोड और बरेली-सितारगंज हाईवे सहित जनहित की परियोजनाओं को पूरा कराना उनकी प्राथमिकता होगी। लखनऊ में आउटर रिंग रोड और लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट को पूरा कराने में सौरभ चौरसिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पीडी प्रशांत दुबे जून 2024 को बरेली आए थे। 10 महीने के कार्यकाल में ही परिसंपत्तियों के मूल्यांकन का घोटाला सामने आया। इससे बरेली-सितारगंज हाईवे और रिंग रोड परियोजना में देरी हुई। पिछले दिनों एनएचएआई के सदस्य एडमिन विशाल चौहान ने बरेली आकर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की थी। अब पीडी प्रशांत दुबे के तबादले को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसे सामान्य प्रक्रिया बताया गया है। ब्यूरो