जिला उपाध्यक्ष उमर कादरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जब जनसंघ पार्टी थी, तब से हमारा परिवार जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परवेज मियां, उपाध्यक्ष उमर कादरी ने जरूरतमंद लोगों को सौगात ए मोदी देकर उनको ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर समाज सेवा मंच के अध्यक्ष समाजसेवी नदीम शमसी, उर्दू अकादमी के सदस्य इस्लाम सुल्तानी, शावेज रईस, आतिफ शमसी , इमरान खान, अकरम पठान, डॉक्टर नबी रजा, याकूब जैदी, मगन जैदी, मोहम्मद आसिम, शाहरुख आदि मौजूद रहे।