फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 17 घंटे की देरी से आई सत्याग्रह एक्सप्रेस, विशेष ट्रेनें भी लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ताजुश्शरिया के उर्स का सोमवार को कुल शरीफ की रस्म के साथ समापन हो गया। इसके बाद जंक्शन और बस अड्डों पर यात्रियों का अतिरिक्त दबाव रहा। रविवार को नीट के दौरान भी अतिरिक्त दबाव रहा था। इस बीच ट्रेनों ने सोमवार को भी इंतजार कराया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को नियमित ट्रेनों में 15273 रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस ने 17 घंटे इंतजार कराया। 15274 आनंद विहार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस भी 10 और 12203 सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से आई। 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस नौ घंटे देरी से आई। इसके अलावा 13152 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 22541 वाराणसी-आनंद विहार गरीब रथ, 12317 अकालतख्त एक्सप्रेस, 12369 कुंभ एक्सप्रेस, 14241 नौचंदी एक्सप्रेस ने भी इंतजार कराया।
विशेष ट्रेनों में 04020 आनंद विहार-बरौनी विशेष ट्रेन दो घंटे, 04602 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-आनंद विहार, 04214 आनंद विहार-अयोध्या विशेष ट्रेन तीन-तीन घंटे देरी से आई। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन



-
चंडीगढ़-धनबाद विशेष ट्रेन निरस्त
प्रत्येक सोमवार को चलने वाली 03314 चंडीगढ़-धनबाद विशेष ट्रेन को नौ जून तक निरस्त कर दिया गया है। सोमवार को भी यह ट्रेन निरस्त रही। 03313 धनबाद-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन का भी अगले आदेश तक संचालन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें