एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। एलएलबी में इस बार संजय सक्सेना ने 447 अंकों के साथ और एलएलएम में सतवेंद्र सिंह ने 479 अंकों के साथ प्रथम रैंक हासिल की। एमएड में राज कुमार सिंह वर्मा टॉपर बने।
एमएससी के सात विषयों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी किया है। बॉटनी में अब्दुल मुकतदिर खान, केमिस्ट्री में मोहम्मद समरा, पर्यावरण विज्ञान में विनोद कुमार, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री में मोहम्मद रिजवान, गणित में ईशान रावत, फिजिक्स में आदेश सिंह और जुलॉजी में वैश्नवी सक्सेना ने प्रथम रैंक हासिल की है। सभी विषयों को मिलाकर करीब 22 हजार छात्र एंट्रेंस में बैठे थे। छात्र विवि की वेबसाइट से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अब इन विषयों की काउंसलिंग जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगी।
इन विषयों के प्रथम तीन टॉपर
एलएलबी: संजय सक्सेना प्रथम रैंक, सोम प्रभास श्रोतिया द्वितीय रैंक, मसीहा नजम तृतीय रैंक
एलएलएम: सतवेंद्र सिंह प्रथम, अब्दुल गफ्फार द्वितीय, चंदनी तृतीय रैंक
एमएड : राज कुमार सिंह वर्मा प्रथम, सतीश कुमार द्वितीय, समीर कुमार तृतीय रैंक
एमएससी के परिणाम
बॉटनी : अब्दुल मुकतदिर खान प्रथम, सचिन वर्मा द्वितीय, राम सरन तृतीय रैंक
केमिस्ट्री: मोहम्मद समरा प्रथम, स्मिता जोशी द्वितीय, सदफ खान तृतीय रैंक
इंवारयरमेंटल साइंस: विनोद कुमार प्रथम, सोहन सिंह द्वितीय, फरहीन फातिमा तृतीय रैंक
इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री: मोहम्मद रिजवान प्र्रथम, गौरव द्वितीय, अमन कुमार तृतीय रैंक
गणित: ईशान रावत प्रथम, शिवम राठौर द्वितीय, हिमांशु कुमार वर्मा तृतीय रैंक
फिजिक्स: आदेश सिंह प्रथम, नेत्रपाल सिंह द्वितीय, अरविंद कुमार तृतीय रैंक
जुलॉजी: वैश्नवी सक्सेना प्रथम, मीनू सिंह द्वितीय, शिवानी आर्या तृतीय रैंक
इस बार भी माइनेस मार्किंग वाले करेंगे मास्टर डिग्री
विवि की प्रवेश परीक्षाओं में इस बार भी तमाम छात्रों को माइनेस मार्किंग मिली है। जो छात्र प्रवेश परीक्षा भी पास नहीं कर सके उनको मास्टर डिग्री में प्रवेश मिल जाएगा। ऐसे छात्रों की रैंक भी जारी की गई है। कई बार मांग उठ चुकी है कि न्यूनतम मार्किंग की व्यवस्था प्रवेश परीक्षा में की जाए।
किसमें कितने माइनेस मार्किंग वाले
एलएलबी: 8
एलएलएम: कोई नहीं
शून्य अंक: एक
एमएड: कोई नहीं
एमएससी के परिणाम
बॉटनी : एक
केमिस्ट्री: 157
शून्य अंक : 36
इंवारयरमेंटल साइंस : कोई नहीं
इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री : कोई नहीं
गणित : 40
शून्य अंक : 7
फिजिक्स: 43
शून्य अंक : 16
जुलॉजी : 96
शून्य अंक : 13