फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेटेलाइट पुल पर पड़ने लगी सड़क, इसी माह दौड़ेगा ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट फ्लाईओवर पर सेतु निगम ने शनिवार को सड़क बनाना शुरू कर दिया है। बिजली के पोल पिछले सप्ताह लगाए जा चुके हैं। पावर कॉरपोरेशन भी मोनो पोल पर एचटी लाइन खींचने का काम लगभग पूरा कर चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी महीने पुल पूरी तरह तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन के मुताबिक अप्रैल के अंतिम सप्ताह में फ्लाईओवर पर ट्रैफि क चालू हो सकता है। उन्होंने बताया कि शनिवार को फ्लाईओवर सड़क डालने का काम पूरा हो गया है। सेतु निगम रंगाई पुताई और बाकी फिनिशिंग भी पूरी कर चुका है। सेतु निगम का अब कोई काम नहीं बचा है। उधर, मोनोपोल पर हाईटेंशन लाइन खींची जा चुकी है। हालांकि अभी पुराने पोल से लाइन उतारी नहीं गई है। पावर कॉरपोरेशन के मुताबिक नई लाइन की टेस्टिंग होते ही पुरानी लाइन हटा दी जाएगी। इसके बाद पुल पर ट्रैफिक शुरू कर दिया जाएगा।
बता दें कि सेतु निगम को 2019 में इस पुल का निर्माण पूरा करना था लेकिन बजट मिलने में देरी होने के कारण करीब आठ महीने से फ्लाईओवर के ऊपर गुजर रही एचटी लाइन शिफ्ट नहीं हो पा रही थी। दिसंबर 2020 के अंत में बजट मिला लेकिन इसके बाद पावर कॉरपोरेशन ने भी काफी समय तक काम शुरू नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें