फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बड़े उद्यमी से सरेशाम मोबाइल छीना, मॉडल टाउन में दहशत

विज्ञापन
उद्यमी से लूट के बाद पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, नहीं मिला सुराग

बरेली। मॉडलटाउन इलाके में रविवार शाम स्कूटी सवार बदमाशों ने कार सवार एक बड़े उद्यमी का मोबाइल छीन लिया और भाग गए। वारदात के वक्त कार में उद्यमी का प्राइवेट गनर भी था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन

शहर के नामी उद्यमी अपनी कार से हरि मंदिर की साइड में मॉडलटाउन गेट से होकर गुजर रहे थे। वे कार में पीछे की सीट पर बैठकर मोबाइल से बात कर रहे थे। आगे ड्राइवर की बगल में उनका निजी गनर बैठा था। इसी बीच पीछे से स्कूटी पर सवार दो लड़के आए और उनका मोबाइल झपटकर स्टेडियम की ओर भाग निकले। उद्यमी ने कार से कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया पर वह हाथ नहीं आए। सूचना पर आनन-फानन में बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची। हरि मंदिर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए, लेकिन बदमाशों का पता नहीं लगा। हालांकि मामले की तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस बताए गए हुलिये के लुटेरों और स्कूटी को चेक कर रही है। पुलिस ने सोमवार शाम भी स्टेडियम रोड पर चेकिंग की। हालांकि उद्यमी का कहना है कि उनका मोबाइल कहीं गिर गया है।

स्टेडियम रोड से डीडीपुरम को जोड़ने वाले रोड को आम रास्त बताकर घुस रहे बदमाश और शोहदें

स्टेडियम रोड से डीडीपुरम को जोड़ने वाले रास्ते को आम रास्ता बताकर बदमाश और शोहदे मॉडल टाउन में घुस रहे हैं। ईंट पजाया चौराहे से लेकर डेलापीर तक मोबाइल, चेन, कुंडल लूट के मामले अक्सर होते रहते हैं। शाम ढले मॉडलटाउन के डीडीपुरम साइड के गेट पर पिछले दिनों कई घटनाएं हुईं। इनमें से कुछ लोगों ने शिकायत की तो कई ने पुलिस के झमेले में न फंसने की सोचकर तहरीर ही नहीं दी। यहां बारादरी और प्रेमनगर दो थानों की सीमा लगती है। कुछ मामले सीमा विवाद में फंसे और दर्ज नहीं किए गए।

‘उद्योगपति का मोबाइल लूटने की कोई शिकायत या तहरीर सोमवार रात तक नहीं आई है। इस तरह की घटना की कोई सूचना भी नहीं है। हालांकि स्टेडियम रोड पर सामान्य दिनों की तरह चेकिंग कराई जा रही है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगी है।’- अभिषेक वर्मा, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें