फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छात्रा से सरेराह की छेड़खानी, सपा नेता गिरफ्तार

Thu, 22 Feb 2024 02:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। सपा नेता गोकरण यादव ने टेंपो से जा रही छात्रा को सरेआम छेड़ा तो उसने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

छात्रा ने इंस्पेक्टर संजय तोमर को बताया कि वह मोबाइल फोन में इंस्टाग्राम का प्रयोग करती है। परातासपुर निवासी गोकरण यादव ने इंस्टाग्राम से किसी तरह उसका मोबाइल नंबर निकाल लिया। उसके बाद से वह लगातार अश्लील मेसेज करने लगा था। छात्रा ने कई बार गोकरण को चेतावनी दी पर वह नहीं माना। शुक्रवार को छात्रा ऑटो से अपने मामा के साथ फरीदपुर की ओर से बरेली आ रही थी। परसौना नहर के पास ऑटो में कोई खराबी आने से सभी लोग उतरकर रोड किनारे खड़े हो गए। तभी आरोपी गोकरण यादव आया और गलत नीयत से छात्रा को पकड़ लिया।
विरोध करने पर आसपास के लोग आ गए तो गोकरण जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने अपने भाई को कॉल कर पूरी बात बताई। कुछ देर बाद उसका भाई भी मौके पर पहुंच गया। पीड़िता ने भाई के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन




बड़े नेताओं के साथ है फोटो

आरोपी गोकरण यादव खुद को सपा नेता बताता है। सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उसके फोटो भी वायरल हो रहे हैं। अपने फेसबुक अकाउंट पर उसने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ फोटो लगा रखा है। गोकरण दो बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुका है। हालांकि, दोनों बार उसको हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें