फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 कैंट में शहरियों के घूमने पर सेना न लगाए पाबंदी

Mon, 07 May 2018 06:36 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सुरक्षा के लिहाज से सेना ने पहले ही कैंट क्षेत्र में आम  लोगों के लिए सख्त नियम लागू कर रखे थे, लांसनायक अनिल कुमार की हत्या के बाद सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए गए। अब कैंट क्षेत्र के कई रास्तों पर आम पब्लिक के लोगों के आने-जाने पर पूरी तरह पाबंदी लग चुकी है। इसी को देखते हुए केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर कैंट क्षेत्र में सेना की ओर से लगाई गई पाबंदियों को हटाने की मांग की है। इस बातचीत में उन्होंने रक्षामंत्री के सामने कैंट के कुछ अन्य मुद्दों को भी उठाया।
विज्ञापन

संतोष गंगवार ने चार मई को दिल्ली में रक्षामंत्री से मुलाकात की। इस दौरान देशभर के कैंटोनमेंट को लेकर उनके बीच चर्चा हुई तो संतोष गंगवार ने बरेली कैंट से भी जुड़े तमाम मुद्दे रक्षामंत्री के सामने रखे। संतोष गंगवार ने कहा कि बरेली कैंट अब शहर का हिस्सा बन चुका है। सुबह लोग वहां घूमने जाना चाहते हैं, लेकिन सेना की सख्ती के चलते उन्हें दिक्कत होती है। इसलिए सेना की सख्ती कम कर मार्निंग वाकर्स को राहत दी जाए। कैंट में सेना की ओर से बंद किए गए रास्तों पर भी उन्होंने सवाल उठाया और कहा कि सेना अनावश्यक रूप से रास्ते न बंद करे, क्योंकि इससे लोगों को आवागमन में नाहक दिक्कत हो रही है। बता दें कि पिछले दिनों कैंट में लांसनायक अनिल कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद सेना ने कैंट में सुरक्षा व्यवस्था को काफी कड़ा कर दिया था। इस घटना पर भी बात हुई और सेना एवं पब्लिक के बीच तालमेल बनाने को कहा गया।

कैंट की सुविधाओं पर भी बात
इसके अलावा संतोष गंगवार ने सेंट मारिया गोरेटी कॉलेज की नई बिल्डिंग बनाने की अनुमति, सैन्य क्षेत्र में धर्मशाला और पेट्रोलपंप लगाने की अनुमति देने के संबंध में भी बातचीत की।
विज्ञापन


रक्षामंत्री से मुलाकात कर कैंट के कई मुद्दों को उनके समक्ष रखा गया है। इसमें कैंट के रास्तों को अनावश्यक रूप से बंद करने का मामला भी है क्योंकि कैंट अब शहर का हिस्सा है और इस वजह से मार्निंग वाकर्स को परेशानी होती है। - संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें