फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आला हजरत एक्सप्रेस को संतोष ने दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
आला हजरत कोच की खूबियां समझते संतोष गंगवार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

उत्कृष्ट कोच से सुसज्जित ट्रेन रवाना होने के बाद डीआरएम ने किया जंक्शन का निरीक्षण

बरेली। आधुनिक सुख-सुविधाओं से सुसज्जित ‘उत्कृष्ट कोच’ लगने के बाद केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर जंक्शन से बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस को रवाना किया। इसके बाद डीआरएम ने जंक्शन का निरीक्षण कर जन सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के साथ आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार और मेयर डॉ. उमेश गौतम भी थे। ट्रेन रवाना होने के बाद मुरादाबाद डिवीजन के डीआरएम तरुण प्रकाश ने जंक्शन पर जनसुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना का ख्याल रखते हुए लोगों को आपसी दूरी बनाए रखते हुए यात्रा करनी चाहिए। रुटीन ट्रेनें कब चलेंगी, इस सवाल का उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने प्लेटफार्म पर एस्केलेटर और लिफ्ट जैसे कामों की प्रगति की जानकारी ली और सभी कामों को समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि आला हजरत के कोचों में डस्टबिन, यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट, अग्निशमन यंत्र, आरामदायक सीटें, एलईडी लाइट्स जैसी कई सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें