फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गमगीन माहौल में हुआ संजू का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
संजू। फाइल फोटो
विज्ञापन
गुलड़िया। 18 दिसंबर को संजू के परिवार में बड़ी खुशी आने वाली थी, लेकिन इससे दो दिन पहले ही उनके घर में मातम पसर गया। सोमवार को हजारों की संख्या में लोगों ने नाम आंखों से संजू को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन


सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया गौरी शंकर निवासी संजू सिंह कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के भतीजा थे। रविवार की शाम तेज गति से आ रही ईको गाड़ी की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई थी। पिछले एक महीने से संजू बरेली में बहन के घर रहकर आईवीआरआई में ट्रेनिंग कर रहे थे।
18 दिसंबर को संजू अपनी नौकरी ज्वाइन करने वाले थे। इसको लेकर घर में खुशी का माहौल था, लेकिन संजू की दुर्घटना में मौत से यह खुशी दुख में बदल गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद संजू का शव गांव पहुंचा तो उनके अंतिम दर्शन के लिए गांव ही नही इलाके भर से हजारों लोग पहुंच गए। दोपहर बाद रामगंगा के कैलाश गिरि घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें