बरेली। बीएसएनएल मुख्यालय ने पश्चिमी उप्र परिमंडल में संजीव अग्रवाल को नया मुख्य महाप्रबंधक बनाया है जिसके बाद उन्होंने सर्किल कार्यालय में कार्यभार संभाल लिया है। अधीनस्थों की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में अग्रवाल ने सर्किल संचार सेवाओं को और विश्वसनीय बनाने के साथ उपभोक्ताओं के हित में गुणात्मक सुधार कराने की बात कही।