फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मनौना धाम परिसर से सफाईकर्मी का मासूम बेटा अगवा, सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो संदिग्ध

Mon, 25 May 2026 12:56 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, आंवला (बरेली)

सार

आंवला के मनौना धाम से रविवार दोपहर डेढ़ साल का बच्चा लापता हो गया। उसके पिता सफाईकर्मी है। उन्होंने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीसीटीवी फुटेज में दो लोग बच्चे के साथ दिखे हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखे बच्चे - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आंवला स्थित मनौना धाम के सफाईकर्मी का डेढ़ साल का बच्चा रविवार दोपहर लापता हो गया। पिता ने आंवला थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो लोग बच्चे के साथ दिख रहे हैं। एसएसपी ने मासूम की तलाश के लिए पांच टीमें लगाई हैं।

विज्ञापन


मंदिर में बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के असगुना गांव निवासी रमन सफाई कर्मचारी हैं। रमन ने इंस्पेक्टर वीनू चौधरी को बताया कि रविवार सुबह साढ़े दस बजे उनके तीनों बच्चे खेलते हुए मुख्य सड़क की ओर निकल गए। कुछ देर बाद दो बच्चे खीरा खाते हुए लौट आए, लेकिन डेढ़ वर्षीय बेटा ऋषभ नहीं लौटा। उन्हें अंदेशा है कि उनके बेटे को किसी ने अगवा कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस से मामले की जानकारी ली।

मां और बच्चों के विरोधाभासी बयानों से भटकी तफ्तीश
मनौना धाम मंदिर परिसर से जिस मासूम को अगवा किया गया, पुलिस टीम ने उसके माता-पिता से बात की। पुलिस के मुताबिक, पिता रमन बेहद सरल व्यक्ति लगे जो बात करने में हिचक रहे थे जबकि उनकी पत्नी सोनिया की बातों में पुलिस को विरोधाभास दिखा।
विज्ञापन


शाहजहांपुर के परौर थाने के खजूरी गांव की मूल निवासी और बदायूं में ब्याही सोनिया ने एसपी दक्षिणी से लेकर पुलिस टीम के अलग-अलग सदस्यों को अलग-अलग बयान दिए। इससे तफ्तीश उलझ गई है। पुलिस टीम ने बच्चों से भी बात की। 

विज्ञापन

मोबाइल नंबरों की पड़ताल कर रही पुलिस 
बड़े बच्चे ने बताया कि दो लोग उनके यहां आए थे, जिन्हें मम्मी ने चाय पिलाई और नमकीन भी मंगवाई। वहीं, सोनिया ने पहले तो किसी के आने से ही इन्कार किया, फिर उन्हें आसपास के परिचित लोग बताती रही। पुलिस अब कुछ मोबाइल नंबरों की पड़ताल भी कर रही है। 

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बच्चे के लापता होने की सूचना मिली है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पांच टीमें गठित कर दी हैं। सर्विलांस व एसओजी टीम को भी लगाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें