फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, 20 वार्डों से नहीं उठा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर का वेतन मिलने में देरी पर ठप की व्यवस्था, नगर निगम में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बरेली। घर-घर कूड़ा उठाने वाले सफाई कर्मचारियों ने नवंबर का वेतन मिलने में देरी को लेकर मंगलवार सुबह शहर के 20 वार्डों में कूड़ा उठान की व्यवस्था को आंशिक रूप से ठप कर दिया। हड़ताल करके वे वेतन मांगने नगर निगम पहुंच गए। प्रदर्शन किया और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से मिलकर समय से वेतन देने की मांग की। नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को उनका वेतन दिलाने के निर्देश दिए।

निजी फर्म आयुषी हाईजीन के पास शहर के तीन जोन का ठेका है। जोन एक, दो, तीन में 60 वार्ड आते हैं। घर-घर कूड़ा उठाने का ठेका लेने वाली फर्म सफाई कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं दे पा रही है। कर्मचारियों ने पहले फर्म के मैनेजर से कहा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर 50 से अधिक कर्मचारी कूड़ा उठान छोड़कर नगर निगम पहुंच गए। उनका कहना था कि दिसंबर बीत गया, पर नवंबर का वेतन हाथ नहीं आया। वेतन में कटौती का आरोप भी लगाया। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आयुषी हाईजीन के जोन मैनेजर जगदीश से फोन कॉल पर बात हुई है। स्पष्ट कहा है कि अगर वेतन में देरी हुई तो नोटिस देकर टेंडर निरस्त कराएंगे। अगर बुधवार को भी कर्मचारी हड़ताल पर रहे तो फर्म पर कार्रवाई होगी। - डॉ. भानुप्रकाश, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें