फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सफाई कर्मचारियों ने की सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। आलमपुर जाफराबाद विकासखंड में कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को ज्ञापन दिया। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से दिए गए ज्ञापन में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन

संघ ने कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की। बताया कि लगभग 60 फीसदी कर्मचारियों के पास ये उपकरण नहीं हैं। इससे उनको सफाई करने में परेशानी होती है। संघ ने मानव संपदा पोर्टल पर लंबित चरित्र प्रविष्टियों को जल्द अपलोड करने को कहा। इससे भी काम में बाधा आ रही है।
उन्होंने प्रत्येक माह की 20 तारीख को नियमित मासिक बैठक आयोजित कराने की मांग की। यह बैठक सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) और संघ पदाधिकारियों के बीच होनी चाहिए। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारियों में असंतोष बढ़ सकता है। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा, ब्लॉक महामंत्री विनय कुमार, ब्लॉक कोषाध्यक्ष राजपाल, ब्लॉक संगठन मंत्री देव शंकर, ब्लॉक प्रभारी महेश चंद्र, ब्लॉक संयुक्त मंत्री पुरुषोत्तम सिंह और ब्लॉक संरक्षक हरीश पाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें