फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 33 केवी लाइन के खंभे में उतरा करंट, सफाईकर्मी की मौत

Sat, 05 Sep 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद के सफाईकर्मी रामवीर (45) की शुक्रवार को करंट से मौत गई। परिजनों के मुताबिक, सुबह के समय वह फसल देखने गए थे। 33 केवी लाइन के खंभे में करंट आ रहा था। चपेट में आने से रामवीर तड़पने लगे। तुरंत ही उन्हें बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी रामवीर पुत्र शिवदयाल वर्ष 2008 से ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद में सफाईकर्मी के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती ग्राम पंचायत राजपुरा खुर्द में थी। रामवीर की पत्नी पूनम की करीब एक वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। उनके तीन बेटे सचिन, विशाल और रजत तथा एक बेटी परी है।
शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे रामवीर गांव के पूर्व दिशा में स्थित अपने धान के खेत देखने गए थे। खेत के ऊपर से 33 केवी विद्युत लाइन गुजर रही है। बताया गया कि लाइन के खंभे में करंट उतर रहा था। जैसे ही रामवीर खेत में पहुंचे, वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

वर्जन :
अब तक इस प्रकरण की जानकारी नहीं थी। मैं इसे दिखवाता हूं। विद्युत सुरक्षा विभाग की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतक को आर्थिक सहायता दी जाती है। परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। - दुर्गेश कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें