फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मेहंदी प्रतियोगिता में संध्या प्रथम और भावना द्वितीय स्थान पर

Thu, 13 Aug 2026 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। क्यारा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारी नगला में सावन माह के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संध्या ने प्रथम, भावना ने द्वितीय तथा सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही स्वाति, अंजू, सुनाक्षी, प्रियांशी और शिवा को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान माता पार्वती और भगवान शिव का रूप धारण करने वाले बच्चे कविता और मोनी को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को ग्राम प्रधान शिव कुमार पटेल एवं प्रधानाध्यापक डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर मीना मंच प्रभारी शिक्षिका प्रीति शर्मा एवं कला अनुदेशक आशा राणा, नवनीत यादव, रजी हसन, धर्मेन्द्र पटेल, ऊषा देवी, मोहिनी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें